..................... Swara Bhaskar opens up about being harassed by movie director on set - Hindi Filmibeat

"पैकअप के बाद डायरेक्टर बुलाते थे..मैं कमरे में अंधेरा कर सो जाती थी"

By Shweta

Recommended Video

Swara Bhaskar SPEAKS on $exual HARASSMENT; Know Here | FilmiBeat

स्वरा भास्कर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा किसी भी मुद्दे पर बिल्कुल सधे अंदाज में अपनी राय रखती हैं।इस बार स्वरा भास्कर ने यौन शोषण पर खुल कर बात की है। एक दैनिक अखबार को दिए इटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बताया।

स्वरा भास्कर ने कहा है कि "फिल्म का पूरा सेट जिस तरह से चलता है , वह बहुत रूढ़ीवादी है, जहां कुछ लोग आदेश देते हैं और बाकी उसका पालन करते हैं। ऐसी जगह सेक्‍शुअल हैरासमेंट के लिए बेहद अनुकूल होती हैं क्‍योंकि यहां पीड़‍ित को आसानी से चुप कराया जा सकता है।'

swara-bhaskar-opens-up-about-being-harassed-by-movie-director-on-set

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि "एक फिल्म की शूटिंग के दौरान 56 दिनों के लिए दूर दराज के इलाकों में थे और इस दौरान डायरेक्टर हमेशा मुझे डिनर के लिए मैसेज करता था। रात को इनवाइट करता था। वो मुझे रातभर कॉल करता था। मुझे एक सीन के बारे में बात करने के लिए डायरेक्टर के कमरे में जाने के लिए कहा गया और वो वहां शराब पी रहा था।"

स्वरा भास्कर ने ये भी कहा कि "मैं उस समय इतनी डरी हुई थी कि कमरे में अंधेरा कर मेकअप हटाती थी ताकि डायरेक्टर को लगे मैं सो गई हूं।मैंने डायरेक्टर को बताया भी कि उसके व्यवहार से मैं परेशान हो रही हूं लेकिन वो फिर भी नहीं माना।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X