''अच्छी बॉडी से एक्टिंग का कोई लेना देना नहीं होता है....''
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जीरो फिगर और परर्फोंमेंस दो अलग अलग चीजें होती हैं। अच्छी बॉडी से आप एक्टिंग टैलेंट नहीं आंक सकते।
अपनी हर फिल्म के साथ एक्टिंग के लिए तारीफ बटोरती एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का कहना है अच्छी बॉडी या फिगर से किसी की एक्टिंग का कोई लेना देना नहीं होता है। अच्छा फिगर, अच्छी एक्टिंग को परिभाषित नहीं कर सकती।

नील बट्टे सन्नाटा, रांझणा, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुईं स्वरा भास्कर कहती हैं.. जाहिर है, हम सभी को अच्छी टोन्ड बॉडी पसंद है। लेकिन अब दर्शक की खूबसूरती का आइडिया बदल चुका है। दर्शक अच्छी कहानी, स्क्रिप्ट और अच्छी परर्फोमेंस चाहते हैं।
''अच्छी कहानी हो.. तभी सलमान खान की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिट होती है..''
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2016 में स्वरा भास्कर को फिल्म नील बट्टे सन्नाटा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (Critics' Choice) का अवार्ड दिया गया।
स्वरा ने कहा कि बॉलीवुड बदल रहा है। नई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं, निर्देशक- निर्माता अब नए नए चेहरों को सामने ला रहे हैं, जो कि एक बेहतरीन बदलाव है।


Click it and Unblock the Notifications