'रुकिए, सोनाक्षी-जहीर का बच्चा होने दीजिए...' स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा- शादी को लव जिहाद...

Swara Bhaskar On Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। माता-पिता के साथ भाई लव की नाराजगी सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि भविष्य में इस इंटरफेथ कपल को भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ेगा।
कनेक्ट सिने के साथ एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इंटरफेथ कपल के लिए ट्रोलिंग कितनी आम हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने ये अनुभव किया है। आधुनिक भारत के सबसे बड़े मिथकों में से एक 'लव जिहाद' है, जहां एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करती है। यह मुझ पर भी लागू होता है। उन्होंने आगे कहा कि वेलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में एक इंटरफेथ कपल्स को वास्तव में पीटा जा सकता है।
सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरी शादी के दौरान भी कई विशेषज्ञों ने अपनी राय दी थी। लेकिन हम यहां दो एडल्ट्स के बारे में बात कर रहे हैं। वे अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर है। अगर वे एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं या निकाह कर रहे हैं या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है।
स्वरा ने आगे कहा कि ऐसी बातचीत भारत और दक्षिण एशियाई देशों में अधिक प्रचलित है, जहां लोगों को दूसरे लोगों के काम में हाथ डालने में मजा आता है। 'रुको और देखो, जब उनका बच्चा होगा, तो बच्चे के नाम को लेकर एक अलग बहस होगी।' हमने करीना और सैफ के बच्चों और मेरे बच्चे के साथ ऐसा होते देखा है। यह पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है, लेकिन ये भी सच है कि ये जल्द ही खत्म नहीं होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications