Trailer - एक और धमाकेदार फिल्म..स्वरा भास्कर के आगे टिक नहीं पाएगी कोई और!
अनारकली ऑफ आरा का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और ये काफी धमाकेदार फिल्म ट्रेलर देखकर लग रहा है। आप भी देखिए।
इस फिल्म के ट्रेलर का आपको भी काफी समय इंतजार होगा। आखिर फिल्म के पोस्टर ही इतने ज्यादा पॉपुलर हो चुके थे और टीजर भी। जी हां हम बात कर रहे हैं अनारकली ऑफ आरा के ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और फिल्म का ट्रेलर वाकई काफी अच्छा है।
ट्रेलर में साफ पता चल रहा है कि स्वरा भास्कर यानी अनारकली को एक नाचने-गाने वाली मानकर कुछ लोग उसके शरीर पर भी अपना हक समझते हैं और उन लोगों से ही अनारकली के संघर्ष की कहानी शुरू होती है। ट्रेलर में स्वरा के साथ संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी के दमदार अभिनय की भी झलकी दिखाई देगी।
इस फिल्म में स्वरा बिल्कुल देसी गायिका हैं जो छोटे मोटे समारोह, शादी-ब्याह आदि में परफॉर्म करती है। फिल्म के टीजर और पोस्टर को पहले ही सोनम कपूर से लेकर करण जौहर तक तारीफ कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications