स्वरा भास्कर की मां घायल, ऐसे हुआ हादसा-मुंबई से दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर सामने आया है कि लॉकडाउन में स्पेशल परमिशन लेकर मुंबई से दिल्ली आई हैं। स्वरा भास्कर की मां इरा पिछले हफ्ते गिर गई थीं। जिसके चलते उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और भी चोटें आई हैं। मां की हालत देखने के लिए स्वरा भास्कर ने प्रशासन ने परमिशन ली और गाड़ी से दिल्ली पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में जानकारी दी।
स्वरा भास्कर ने बताया कि मां के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इसके चलते वह परेशान हैं। जब एक्ट्रेस को मां के चोटिल होने की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत मुंबई से दिल्ली जाने का विचार बनाया। मां का ख्याल रखने के लिए उन्होंने तुंरत दिल्ली के लिए रवाना होना जरूरी समझा। इसके चलते लॉकडाउन के नियमों को लेकर उन्होंने प्रशासन ने दिल्ली जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद वह दिल्ली पहुंची हैं।


Click it and Unblock the Notifications











