'धुरंधर' देख भड़कीं इस पॉपुलर एक्ट्रेस की मां, बोलीं- पाकिस्तान के लोग आतंकवादी, गैंगस्टर दिखते हैं क्या ?
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर जब से रिलीज हुई है तब से ही तारीफें बटोर रही है। बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दहाड़ मारने की जा रही है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू की करोड़ों की बुकिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म छप्परफाड़ कलेक्शन करने जा रही है। फिल्म में जिस तरह से रहमान डकौत और पाकिस्तानियों के साथ धुरंधर ने सलूक किया है वह लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म को भर-भर कर तारीफ मिल रही है, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक एक्ट्रेस की मां फिल्म देखकर जरा नाराज हुई हैं।
स्वरा भास्कर की मां ने की आलोचना
दरअसल हाल ही में स्वरा भास्कर की मां कारवान ए मोहब्बत शो में पहुंची थीं। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं आपको धुरंधर का उदाहरण देती हूं जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाए। यह उदाहरण है एक ऐसे फिल्ममेकर का जो सिर्फ हिंदू विचार धारा से प्रभावित है। यह एक बेहतरीन फिल्म कही जा रही है लेकिन टेक्नीक को कंटेंट से कैसे अलग कर सकते हैं ?
क्या पाकिस्तान हिंसक देश है ?
इतना ही नहीं स्वरा भास्कर की मां आगे कहती हैं कि फिल्म बहुत ही हिंसक थी। क्या मुसलमान हिंसक लोग हैं ? पाकिस्तान एक हिंसक देश है ? क्या आप नॉर्मल मुसलमान को नहीं देखते हैं ? या सभी आतंकवादी और गैंगस्टर हैं। मुसलमानों को लेकर ऐसी सोच एक प्रोपेगेंडा है। यह कितना खराब है कि किरदारों के साथ ऐसा किया जाता है जो पूरी अपोजिट लगें।
पार्ट 2 में नजर आएंगे ये किरदार
आपको बता दें कि 'धुरंधर' के बाद अब 'धुरंधर 2' को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस बार फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार खत्म कर दिया गया है क्योंकि पहले पार्ट में उनका किरदार खत्म कर दिया गया था। अब आने वाली फिल्म में देखेंगे कि कैसे धुरंधर पाकिस्तान पर राज करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











