..................... स्वरा भास्कर की नेक पहल, कचरे के ढेर में मिली बच्ची से मिलने पहुंची-डोनेट किए बेबी केयर प्रोडक्ट्स | Swara Bhaskar meet Aparna who found in a pile of garbage pics - Hindi Filmibeat

स्वरा भास्कर की नेक पहल, कचरे के ढेर में मिली बच्ची से मिलने पहुंची-डोनेट किए बेबी केयर प्रोडक्ट्स

हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर फ़िल्म के काम से लखनऊ गई थी और वही से उन्होंने बदायूं स्थित नेकपुर में संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में भेंट दी थी। कचरे के ढेर में मिली बालक अपर्णा से मिलने की चाहत ही उन्हें वहा तक खींच लाई, पूरा दिन बच्चों के साथ बिताने के बाद स्वरा ने संचालक अनुप कुमार सक्सेना और प्रबंधक प्रियंका जौहरी से वादा किया था के वह इन बच्चों से जल्द ही दोबारा मिलेंगी।

ख़ैर कोरोना संकटकाल की परिस्थिति को मध्यनज़र रखते हुए अभी तुरंत विजिट करना तो मुश्किल है लेकिन स्वरा का दिल अभी भी बच्चो के पास ही है ऐसे लग रहा है । उन्होंने ने कल 1000 डायपर और बेबी केयर प्रोडक्ट्स दत्तक केंद्र में भिजवाएं है । इससे बच्चों के प्रति स्वरा का लगाव और प्यार दिखाई देता है। स्वरा की यह पहल से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस तरह की नेक काम कर समाज में अपना योगदान दे यह उम्मीद करना गलत नही होगा।

Swara Bhaskar

संचालक अनुप कुमार सक्सेना कहते है की, "स्वरा भास्कर जी, हमारे दत्तक ग्रहण अभिकरण बदायूं में आयी और आकर उन्होंने मेरठ मे कूढ़े के ढेर में मिली बच्ची को अपने गले लगाया और दुलार किया । उनका मन अनाथ बच्चों के लिए काफ़ी व्यथित दिखा। लगा के मानो एक तरफ वो लोग है जो इन मासूम बच्चों का तिरस्कार करते है , तो एक तरफ़ ऐसे लोग भी है जो सफलता के बुलंदियों पर पहुंचकर भी ऐसे बच्चों के प्रत प्रेम और वासल्य रखते है। स्वरा भास्कर जी ने मुझे आश्वासन दिया की वें हमारी संस्था में ऐसे बच्चों के लिए सहानभूति पूर्वक सहयोग करती रहेंगी । मैं उनकी ऐसी श्रेष्ठ भावना के लिए ह्रदय से नमन करता हूं ।

मेरा मानना है कि सेलिब्रिटीज समाजसुधारक या कहें महान चिंतक ऐसे बच्चों के लिए कार्य करते रहेंगे या हमारी जैसी संस्थाओंका यथासंभव सहयोग कर मनोबल बढ़ाएंगे , तो संभव है की सामाजिक चेतना की नई आयाम विस्थापित होंगे। मैं स्वरा जी को बधाई और ख़ासतौर से विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण परिवार के तरफ से सादर अभिनंदन करता हूं और उनको नमन करता हू ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X