Swara Bhaskar Wedding: सपा नेता फहाद अहमद से स्वरा भास्कर ने गुपचुप रचाई शादी, वीडियो शेयर कर बताई लव स्टोरी

By Filmibeat Desk
swara-bhaskar-marries-samajwadi-party-youth-leader-fahad-ahmad-see-the-photos-of-wedding

Swara Bhaskar Wedding: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अचानक अपनी शादी की खबर के साथ लोगों को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। जी हां, स्वरा ने 6 जनवरी 2023 को फहाद से कोर्ट मैरिज की है।

स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेम कहानी के सभी प्यारे पलों के असेंबल करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने वीड‍ियो शेयर करते हुए ल‍िखा, "कभी कभी आप उसे पूरी दुनिया में ढूंढते हो, जो आपके ठीक पास है। हम प्‍यार ढूंढ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्‍ती म‍िली, और फ‍िर हमने एक-दूसरे को पा लि‍या। मेरे द‍िल में तुम्‍हारा स्‍वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है, पर ये तुम्‍हारा है।"

स्वरा और फहाद ने 6 जनवरी को स्‍पेशल मैरेज एक्‍ट के तहत अपनी शादी रज‍िस्‍टर की है। शादी के बाद की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ी में स्वरा काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा और फहाद की लव स्टोरी की शुरुआत प्रोटेस्ट से हुई। इसका जिक्र करते हुए स्वरा ने वीडियो में यह भी बताया है कि दोनों की पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ही ली गई थी। इसके बाद फहाद ने अपनी बहन की शादी में स्वरा को इनवाइट किया था। जिसका जवाब देते हुए स्वरा ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं मजबूर हूं, शूटिंग से निकल नहीं पाऊंगी, इस बार माफ करना दोस्त.. कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।

More from Filmibeat

Read more about: swara bhaskar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X