स्वरा भास्कर ने BJP का उड़ाया मजाक, आयोध्या में नहीं आई सीट तो बोलीं 'जय सिया राम'

Swara Bhaskar made fun on BJP: लोकसभा 2024 के चुनाव के नतीजे कल आ चुके हैं। और इन नतीजों में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अपने बहुमत के आंकड़ों से काफी पीछे रह गई है। NDA के सपोर्ट से BJP के पास 292 सीटें मिली हैं। वहीं अकेले के दम पर बीजेपी सिर्फ 240 सीटें लेकर आई है। साथ ही उत्तर प्रदेश और अयोध्या में सीटें ना आने की वजह से बीजेपी को झटका लगा है। वहीं अब इन आंकड़ों को देखने के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीजेपी पर तंज कसा है।
They said the Titanic was unsinkable! And then one day.. it sank!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 4, 2024
Notwithstanding who forms the government, today hate, corruption, greed and arrogance have been defeated by India! 🇮🇳 ❤️
स्वरा भास्कर ने कसा तंज
स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने ट्विटर एक्स पर पोस्ट के जरिए लिखा- टाइटैनिक डूबने के काबिल नहीं था। और फिर वह एक दिन डूब गया। सरकार चाहें किसी की भी बने, लेकिन आज नफरत, करप्शन, लालच और घमंड को भारत ने हरा दिया है। इसी के साथ ही स्वरा भास्कर अपने इंस्टा हैडंल पर भी लगातार एक्टिव हैं और बीजेपी पर लगातार तंज सकती नजर आ रही हैं।
जय सिया राम के लगाए नारे
वहीं हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। और उसपर रिएक्शन देती नजर आ रही हैं। स्वरा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है BJP वहां से सीट हारी है जहां उन्होंने राम मंदिर बनवाया था इस पोस्ट पर स्वरा कमेंट करते हुए लिखती हैं-'जय सिया राम।' वहीं दूसरा पोस्ट जो उन्होंने शेयर किया है आयोध्या में बीजेपी की हार के बाद- ये तो सच है कि भगवान है। इस पर स्वरा लिख रही हैं आज के ट्विट पढ़कर बहुत मजा आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












