स्वरा भास्कर ने पठान विवाद पर नेताओं को लगाई लताड़, बोलीं 'अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिले तो..'

कहते हैं कि जब सभी आपके खिलाफ खड़े हो जाते हैं तो कोई ना कोई आपके लिए भी खड़ा होता है, इस वक्त कुछ ऐसा ही हाल है शाहरुख खान और उनकी फिल्म पठान का। जितना विरोध इस फिल्म को बेशरम रंग गाने की रिलीज के बाद सहना पड़ा रहा है तो कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि इस फिल्म और शाहरुख खान के समर्थन में खड़े हैं। जी हां, इस वक्त अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक पोस्ट सामने आया है,
और उन्होने शाहरुख खान की फिल्म को लेकर नेताओँ को लताड़ लगाई है। उन्होने इस दौरान नेताओं को आईना दिखाते हुए कुछ काम करने की भी सलाह दी है। दरअसल स्वरा भास्कर ने लिखा था,
''मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से.. अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फ़ुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते?!?'' इसके साथ उन्होने #Pathaan भी लिखा है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर भी साझा की
इसके अलावा इस पोस्ट में उन्होने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर भी साझा की है जो कि बेशरम रंग गाने से हैं। स्वरा भास्कर ने ये बयान मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बात दिया था।

बैन करने की मांग
उन्होने कहा था कि वो फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। स्वरा भास्कर के इस पोस्ट के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके और शाहरुख खान के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

एक यूजर ने लिखा है
एक यूजर ने लिखा है, ''सत्ताधारी सांसद खुदही ठुमक रहे हैं।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''दिल में गंदगी ! दिमाग़ में गंदगी ! जिस काम के लिये देश चलाने की ज़िम्मेदारी दी गयी थी वो तो हो नहीं पा रही ! यही काम बचा है कि कौन क्या पहले और कौन क्या खाये यह नेता जी तय करे !''

कई ट्वीट्स और कमेंट्स
इस तरह के कई ट्वीट्स और कमेंट्स सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म पठान आने वाले साल की 25 तारीख को रिलीज होने वाली है।

बड़ा धमाका
जी हां, जनवरी में इस फिल्म के साथ बड़ा धमाका होना तय माना जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











