21 दिन के लॉकडाउन में फंसी स्वरा भास्कर, कहा - घर जाना है, परिवार की याद आ रही है
नरेंद्र मोदी ने आज देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है और अब जो जहां है वो वहीं अटक चुका है। ऐसे में स्वरा भास्कर का एक ट्वीट हम में से लाखों लोग की चिंता और इच्छा दोनों बयान कर रहा है।
स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा - घर जाना है। वाकई इस समय हर किसी को अगर कहीं भी सुरक्षित लग सकता है, वो है अपना घर। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो कई कारणों से ऐसा नहीं कर सकते हैं।

स्वरा भास्कर भी मुंबई में काम करती हैं और वहीं रहती हैं। अब यूं तो वो कभी भी मुंबई से दिल्ली आ जा सकती हैं लेकिन इस समय पता नहीं कब तक के लिए वो मुंबई में अपने घर में ही कैद हो चुकी है।
और ऐसे में घर की याद आना स्वाभाविक है। लेकिन ऐसे मौकों पर भी कुछ लोग को स्वरा का ये ट्वीट अटपटा लग गया। हालांकि स्वरा को जवाब देना आता है -


Click it and Unblock the Notifications