ALERT: अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड'.. ये शानदार एक्ट्रेस होंगी हीरोइन!
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म गोल्ड में उनके अपोजिट स्वरा भास्कर होंगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अक्षय कुमार एक के बाद एक दिलचस्प फिल्में लेकर आ रहे हैं। उनकी हर फिल्म, हर कहानी पहली फिल्म से अलग होती है। बहरहाल, ऐसी ही एक शानदार कहानी के साथ सुपरस्टार आ रहे हैं फिल्म 'गोल्ड' में। रीमा कागती के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हॉकी कोच बलबीर सिंह की बॉयोपिक है।
3 फिल्में.. और अक्षय कुमार का धमाकेदार RECORD.. जो किसी सुपरस्टार के पास नहीं!
बता दें, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच थे बलबीर सिंह। ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे शानदार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर।

एयरलिफ्ट में निमरत कौर, पैडमैन में राधिका आप्टे, नाम शबाना में तापसी पन्नू के बाद.. अब गोल्ड में स्वरा भास्कर.. जाहिर है अक्षय कुमार के अपोजिट आजकल काफी तगड़ी एक्ट्रेसस जगह बना रही हैं।
सूत्रों की मानें तो फिल्म की टीम अक्षय कुमार के अपोजिट कोई ऐसी एक्ट्रेस लेना चाहते थे, जो उम्दा एक्टर हो। ऐेसे में सबकी सुई स्वरा पर जा कर रूकी। लिहाजा, स्वरा को अप्रोच किया गया है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications