VIDEO- फहाद अहमद ने कंगना रनौत को बताया बहुत खराब, स्वरा भास्कर ने बीच में टोका- मत बोलो..

Swara Bhaskar Husband Fahad Ahmad On Kangana Ranaut: बॉलीवुड स्टार स्वरा भास्कर और उनकी पॉलिटिशियव पति फहाद जिरार अहमद इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में धमाल मचाते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब स्वरा और फहाद ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है जिसमें फहाद ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिप्पणी कर दी है। फहाद का ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्मीज्ञाम को दिए एक इंटरव्यू में फहाद अहमद ने कंगना रनौत को लेकर अपनी राय रखी। जहां फहाद ने उन्हें "खराब नेता" बताया, वहीं स्वरा ने कंगना की जर्नी की तारीफ़ की। इस इंटरव्यू में जब कपल से पूछा गया कि वे कंगना रनौत को एक हैशटैग में कैसे बयान करेंगे, तो फहाद अहमद ने कहा, "#BadPolitician (खराब नेता)।"
उन्होंने आगे कहा कि, "कंगना मंडी (हिमाचल प्रदेश) से सांसद हैं, लेकिन वहां जब बाढ़ आई थी, तब उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नहीं हूं, मैं मंत्री नहीं हूं। एक सांसद का काम है सरकार से बात करना, लोगों के लिए स्पेशल फंड की मांग करना। एक एक्ट्रेस के तौर पर वह बेहतरीन हैं, लेकिन नेता के तौर पर बहुत खराब हैं।"
फहाद की इस दो टूक टिप्पणी पर स्वरा चौंक गईं, लेकिन उन्होंने अपनी अलग सोच रखी। स्वरा ने कहा, "मैं कहूंगी #Destiny'sChild और #NeverGiveUp। उनकी जर्नी में कुछ खास है, जो इंस्पायर करती है। वह कभी हार नहीं मानतीं।"
इसके बाद फहाद ने याद किया कि जब उनकी और स्वरा की शादी हुई थी, तब कंगना ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि "आप दोनों बहुत अच्छे लगते हैं साथ में।" इसके बावजूद, फहाद अपनी "#BadPolitician" वाली राय पर कायम रहे। यह बात सुनकर स्वरा ने हँसते हुए कहा, "पचास बार मत बोलो।"
बता दें कि कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच पिछले पांच सालों से जुबानी जंग चल रही है। हालांकि दोनों ने साथ में तनु वेड्स मनु (2011) और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











