Swara Bhaskar का बदला पूरा हुलिया, बढ़ा वजन, मौलाना से मुलाक़ात पर हुईं ट्रोल, तस्वीर हो रही वायरल

Swara Bhaskar With Maulana Photo Viral: स्वरा भास्कर को हमेशा से अपने बेबाक अंदाज की वजह से पसंद किया जाता था। हर मुद्दे पर वह खुलकर बात करती थी और आपको बता दें कि वह एक बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भी है। लेकिन काफी लंबे वक्त से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है और इस समय वह अपने राजनेता पति फहाद अहमद के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है।
लेकिन अब इसी बीच स्वरा भास्कर ने अपने पति के साथ मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात की और अब इसी के चलते एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। मौलाना के साथ में स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद की तस्वीर वायरल हो रही है। इसके बाद काफी सारे लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है।
जनाब हज़रत मौलाना सज्जाद नौमानी साहब की ख़िदमत में हाज़िर हुए और उन्होंने हमे खूब दुआओं से नवाज़ा pic.twitter.com/5P7S3OIaJj
— Fahad Ahmad (@FahadZirarAhmad) November 16, 2024
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर ने लाइट पिंक कलर का चिकनकारी सूट पहना हुआ है। इस दौरान उनका काफी वेट भी नजर आ रहा है। साथ ही पहले से वह काफी बदली बदली हुई भी देखी जा रही है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि मौलाना से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने सिर को चुन्नी से ढका हुआ है और बिना किसी मेकअप के साथ में नजर आ रही हैं।
लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि एक वक्त था जब स्वरा भास्कर फेमिनिज्म को लेकर बात करती थी। लेकिन कहा जाता है कि मौलाना अक्सर महिलाओं की शिक्षा के खिलाफ बात करते हैं और इसीलिए अब स्वरा भास्कर को मौलाना से मुलाकात करने पर काफी ज्यादा लोगों ने खरी-खोटी सुनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











