शख्स के साथ स्वरा भास्कर के शेयर की बेडरूम फोटो, लोग बोले- गलत काम करोगी तो मुंह छुपाना ही पड़ेगा

swara bhaskar

Swara Bhaskar Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट के हर किसी को हैरान कर दिया है। स्वरा भास्कर अपने इस पोस्ट के लिए काफी चर्चाओं में हैं और उनके लव लाइफ और रिलेशन टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। दरअसल, स्वरा जो कि अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं इस बार जरा दिल के मामले को लेकर लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई हैं। स्वरा के इश्क के किस्सों की गूंज बी टाउन में काफी तेजी से फैल रही है।

स्वरा भास्कर की बेडरूम फोटो
स्वरा भास्कर ने मिस्ट्री मैन के साथ अपने एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में स्वरा भास्कर बेडरूम में कोजी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनके कैप्शन से भी सब कुछ साफ हो गया है। स्वरा भास्कर के ये पोस्ट करते ही कयास लगाए जा रहे है कि वो पूरी तरह से प्यार की गिरफ्त में आ चुकी हैं। अब हर किसी को इंतजार है तो बस इस मिस्ट्री मैन की तस्वीरों और नाम का।

दिया ये कैप्शन
फोटो में स्वरा अपना सिर झुकाए हुए हैं और सामने से सिर्फ उनके बालों का बंधा बन ही दिखाई देता है, जिसके पीछे किसी का छिपा हुआ चेहरा देखा जा सकता है। हालांकि, पोस्ट की तरह एक्ट्रेस ने इसे एक क्रिप्टिक कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, "यह प्यार हो सकता है .." जैसे ही स्वरा ने यह पोस्ट साझा की, वैसे ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी।

ट्रोल हो रही हैं स्वरा
इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स स्वरा भास्कर को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ये शख्स जरूर मोदी विरोधी होगा।' तो वहीं दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'गंदे काम करोगी तो चेहरा छुपाना ही पड़ेगा।'

शादी को लेकर थी ये बात
बता दें कि इससे पहले, स्वरा भास्कर और लेखक हिमांशु शर्मा के रिलेशनशिप की अफवाह थी। दोनों फिल्म 'रांझणा' के सेट पर मिले थे और 2019 में अलग होने से पहले पांच साल तक रिलेशनशिप में थे। शादी के बारे में बात करते हुए स्वरा ने 'आईएएनएस' से कहा था, "मैं शादी की संस्था में विश्वास करती हूं। वास्तव में? क्या आप हैरान हैं कि मैं धूम्रपान नहीं करती, मैं ड्रग्स नहीं करती? मुझे पता है कि लोग सोचते हैं कि मुझे जंगली होना चाहिए, लेकिन मैं बहुत घरेलू हूं।''

Read more about: swara bhaskar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X