स्वरा भास्कर ने सास के साथ की जबरदस्ती, कर लिया किडनैप? भरी महफिल में कहा 'मुगल रानी'

Swara Bhaskar Mother in law- स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुकीं स्वरा इस वक्त अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं।
इस वक्त एक टीवी शो से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं। सास को इस दौरान स्वरा भास्कर ने मुगल रानी कह डाला और ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि स्वरा ने ऐसा क्यों कहा है वो काफी हैरान करने वाली बात है।
सास को क्यों कहा मुगल?
स्वरा भास्कर इस दौरान अपनी सास से लोगों को रूबरू करवा रहीं थीं और खुद ही वीडियो बना रहीं थीं। उन्होने कहा, ''ये हैं मेरी सास कैसर जहां, जैसे कोई मुगल रानी का नाम हो। हाय बोलो, आप आज शूट पर आई हैं तो आपको कैसा लग रहा है, मैने आपको जबरदस्ती लाया है, अगवा करके लाई हूं आपको।''
इसके अलावा शादी को लेकर सास ने कहा, ''जब फहद ने बताया था कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं, बहुत अच्छी है। तो मैने कहा तो तेरी मर्जी वो मेरी मर्जी।'' स्वरा भास्कर हिंदू हैं लेकिन उन्होने मुस्लिम से शादी की है और उसी तरह से अपनी लाइफ बिताती हुई नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर अपने पति फहद के साथ अक्सर नजर आती हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
स्वरा और सास के इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने दोनों की जोड़ी को शानदार कहा है तो किसी का कहना है कि बेचारी डरी हुई है। किसी ने लिखा कि ऐसी बहू के सामने कौन बोलेगा। स्वरा का वीडियो वायरल है। शादी के बाद से वो काफी ज्यादा खुश रहती हैं और अपनी बातें भी काफी बेबाकी से रखती हैं। आप भी डालिए इसपर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











