इतना बड़ा बेबी बंप लेकर पहली बार निकली स्वरा भास्कर, पति फहाद को किया KISS.. लोग बोले- इतना छोटा बुर्का

Swara Bhaskar Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों शादी के बाद अपनी पहली प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का ऐलान करने बाद अब हाल ही में एक्ट्रेस को पहली बार एयरपोर्ट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते स्पॉट किया गया। इस दौरान स्वरा भास्कर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
स्वरा भास्कर इस दौरान ब्लैक कलर के बॉडीकॉन वन पीस में अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही हसीना इस दौरान पैपराजी से बातचीत भी करती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि ये पहली बार है जब वो बेबी बंप के साथ ट्रैवलिंग कर रही हैं।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 6 जून को इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने पति फहद अहमद के साथ तस्वीरें शेयर कर यह गुड न्यूज सबको बताई थी। शनिवार को स्वरा और फहद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
एयरपोर्ट पर अंदर जाने से पहले स्वरा ने फहद के गाल पर किस किया और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। स्वरा ब्लैक बॉडीकॉन मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहना हुआ था। वहीं फहद ब्लैक शर्ट,वाइट पैंट्स और सनग्लासेज में नजर आए।
स्वरा अक्टूबर में बच्चे को जन्म देंगी। स्वरा और फहाद दोनों इस नई जर्नी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इस साल फरवरी में स्वरा ने फहद संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने इस साल जनवरी में कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवा ली थी। इसके बाद मार्च में उन्होंने धूमधाम से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











