पाक एक्ट्रेस वीणा मलिक ने कमांडर 'अभिनंदन' का उड़ाया मजाक- स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़
एक ओर जहां भारत की जाबांज सेना पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हर एक हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे भी किसी भी तरह की बद्तमीजी पर खुलकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीणा मलिक की बद्तमीजी को लेकर स्वरा भास्कर ने उनको जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की नाकाम कोशिश की।
Recommended Video

जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को तो मार गिराया लेकिन ऑपरेशन के दौरान देश का एक मिग-21 जेट भी नष्ट हो गया। लेकिन भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए।

इसके बाद वीणा मलिक ने बद्तमीजी भरा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है। अभिनंदन की फोटो डालते हुए उसने लिखा कि 'अभी अभी तो तू आयो है, अच्छी मेहमान नवाजी होगी आपकी'।
फिर क्या स्वरा भास्कर ने कहा कि ' तुमको शर्म आनी चाहिए, इतनी बीमार मानसिकता है तुम्हारी, तुम्हारी खुशी बेशर्मी से भरी है। हमारा जवान हीरो, बहादुर, शालीन और पकड़ में भी सम्मानित है'। स्वरा भास्कर का ये ट्वीट तेजी वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











