स्वरा-फहाद के रिसेप्शन मे सितारो से ज्यादा पहुंचे नेता, राहुल गांधी-केजरीवाल से लेकर अखिलेश यादव ने मनाया जश्न

swara bhaskar wedding

Swara Bhaskar Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस दिनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता फहद अहमद के साथ अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। दोनों की शादी का जश्न थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शौहर को इंट्रोड्यूस कराने के बाद स्वरा और फहद के रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि इस शादी में स्टार्स के साथ राजनेताओं ने शिरकत की।

स्वरा भास्कर और फदह के रिसेप्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, सीताराम येंचुरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिरकत की। इस दौरान न्यूली वेड कपल सभी नेताओं के साथ तस्वीरें क्लिक कराता दिखाई दिया। बता दें कि दिग्गज अदाकारा जया बच्चन भी इस पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं।

बता दें कि स्वरा ने अपने कोर्ट मैरिज की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था, ''कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है पर यह तुम्हारा है!''

स्वरा और फहाद के विवाह सोशल मीडिया पर बयानों के कारण चर्चा में रहा है। राजनीति व धर्म से जुड़े कई लोगों ने इस पर बयान दिए थे। सोशल मीडिया वैवाहिक कार्यक्रमों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X