..................... Swara Bhaskar brutall troll for visiting ganesh pandal with husband fahad netizens slams haram in islam - Hindi Filmibeat

'मूर्ति पूजा इसलाम में हराम' शौहर फहाद जिरार अहमद को लेकर गणेश पंडाल पहुंची स्वरा भास्कर, भड़क उठे लोग

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar Fahad Ahmad Ganesh Pooja: बॉलीवु़ड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर हाल ही में अपने पति फहाद को लेकर गणेश पंडालों में बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। इसी को लेकर नेटिजंस उन्हें भला बुरा सुना रहे हैं। दरअसल, कुछ लोगों का कहना है कि इसलाम मूर्ति पूजा के खिलाफ है और अब फहाद से शादी के बाद स्वरा भास्कर को इसलाम को जानना चाहिए।

स्वरा भास्कर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके साथ पति फहाद अहमद भी और बेटी राबिया भी है। तीनों ने गणपति पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कपल पूजा-अर्चना करते और बप्पा की मूर्ति पर प्रसाद भी चढ़ाता दिखा। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा कि, 'गणपति बप्पा मोरिया, पुरछा वर्षी लौकर्या। फहाद के साथ अणुशक्ति नगर के कई मंडल में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया..'

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के इस वीडियो पर जहां दोनों के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें इस्लाम का पाठ पढ़ाते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि, 'फहाद को बता दो कि इस्लाम में मूर्ति पूजा हराम है।' दूसरे ने कहा, 'मुसलमान के नाम पर कलंक।' तीसरे ने लिखा कि, 'कमेन्ट देखना कट्टरपंथी मुस्लिमों के..'

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने साल 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। आज ये कपल क बेटी के पेरेंट्स हैं। जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। अक्सर एक्ट्रेस राबिया के साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इनपर फैंस खूब प्यार भी लुटाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X