बाबरी मस्जिद तोड़ने को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा 'भगवान का घर गिराना पाप होता है'
इस वक्त बाबरी मस्जिद को लेकर काफी चर्चा चल रही है और इसका कारण है 6 दिसंबर। दरअसल आज ही के दिन सन् 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इस मौके पर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा है। लोग अपनी अपनी बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने विवादिन जमीन पर भगवान राम का मंदिर बनाने का आदेश दिया था।
लेकिन इस वक्त एक पोस्ट अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर किया है जो कि चर्चा में चल रहा है। उन्होने कुछ ऐसा लिखा है जो कि कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है और वो अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया था और लिखा.. ''भगवान का घर तोड़ना पाप होता है। चाहे वो किसी के भी भगवान हों।'' स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट में हैशटैग बाबरी मस्जिद भी लिखा है। इसके बाद लोग लगातार कई तरह की बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications