क्या प्रेग्नेंट हैं 8 साल छोटे फहाद से शादी करने वाली स्वरा भास्कर? पति की बाहों में हुईं रोमांटिक को मचा बवाल

swara bhaskar pregnant

Swara Bhaskar Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। स्वरा भास्कर मे खुद से 8 साल छोटे फहाद अहमद के साथ शादी रचा कर हर किसी को सरप्राइज दे दिया है। अभी इस जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते थमी नहीं थीं कि अब स्वरा की प्रेग्नेंसी के जिक्र ने जोर पकड़ लिया है। स्वरा की सगाई की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके बेबी बंप को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो में नेटिजंस का ध्यान स्वरा ने खींचा, क्योंकि वह बार-बार अपनी साड़ी से अपने पेट को ढंकती हुई दिखाई दे रही थीं। इसे देखने के बाद कुछ नेटिजंस ने तो एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट भी करार दे दिया। एक यूजर ने लिखा, ''क्या वह गर्भवती हैं? ऐसा लग रहा है। वैसे भी उनके लिए खुश हूं।'' एक अन्य ने लिखा, ''क्या ये प्रेग्नेंट हैं।'' हालांकि आपको बता दें कि स्वरा ने अभी तक इस तरह की अफवाहों पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में स्वरा और फहद बेहद स्टनिंग लग रहे हैं। स्वरा ने अपनी कोर्ट मैरिज के दिन गोल्डन कढ़ाई वाली लाल साड़ी पहनी थी। उन्होंने साड़ी को बेज रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं, फहद ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने चमकीले लाल जैकेट के साथ पेयर किया था।

कपल ने मार्च में ग्रैंड वेडिंग प्लान किया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में कौर्ट मैरिज करके निकल रहे कपल को जब मीडिया पर्सन बधाई देते हैं, तो फहद कहते हैं, ''अभी शादी मार्च में होनी है सर।'' इसके तुरंत बाद स्वरा कहती हैं, ''पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'' इससे साफ है कि कपल मार्च महीने में ग्रैंड वेडिंग करेगा, जिसमें बॉलीवुड के कुछ खास सितारे भी शामिल होंगे।

Read more about: swara bhaskar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X