सुशांत केस पर कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब- राम भक्त हूं,अवॉर्ड वापस कर दूंगी, प्राण जाए पर वचन नही
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आत्महत्या की रिपोर्ट आने के बाद से ही कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं, जहां पर उन्हें साफ तौर पर कहा जा रहा है कि उन्हें अपना राष्ट्रीय पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। सुशांत मामले में हत्या की थ्योरी खारिज होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू हुआ #KanganaAwardWapaskar।
Recommended Video
इस बीच स्वरा भास्कर ने भी इसे लेकर पोस्ट लिखा। एम्स की रिपोर्ट में सुशांत की मौत को आत्महत्या करार देने के बाद स्वरा भास्कर ने भी एक बड़ा सवाल उठाते हुए कंगना रनौत पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि कुछ लोग अब अपना अवॅार्ड वापस करेंगे?

हालांकि काफी समय तक ट्रोल होने के बाद कंगना रनौत ने इस पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा फिर एक बार अपने करारे जवाब के साथ ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। चलिए जानते हैं कि कंगना रनौत ने ऐसा क्या लिखा है जो कि आज चर्चा में बना हुआ है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











