स्वरा भास्कर-अशोक पंडित के बीच ट्विटर वॉर: एक्ट्रेस ने कहा- अंकल, आप इज्जत के लायक नहीं
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और निर्माता अशोक पंडित के बीच ट्विटर पर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है। दोनों खुल कर एक दूसरे के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं। ये मामला मजदूरों पर स्वरा के ट्वीट करने के बाद से शुरू हुआ। इसके बाद अशोक पंडित ने रिएक्ट किया और फिर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। दरअसल स्वरा भास्कर ने दिल्ली मजदूरों कोलेकर एक ट्वीट किया था और कहा था कि जो लोग फंसे है वह इस फॉर्म को भर दें।
इसके बाद अशोक पंडित ने ट्वीट किया कि खुद तो कागज दिखाए नहीं अब दूसरे से कागज मांग रही हैं। इसके बाद स्वरा ने अशोक पंडित को अंकल कहा और एक लंबा ट्वीट किया। इस तरह स्वरा और अशोक पंडित के बीच ट्विटर कॉन्ट्रवर्सी देखने को मिली।
बता दें हाल में ही स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली लौटी हैं। स्वरा की मां इरा का अचानक गिर जाने की वजह से हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद स्वरा ने प्रशासन से मदद मांग दिल्ली पहुंची। स्वरा भास्कर की मां जेएनयू में प्रोफेसर हैं।


Click it and Unblock the Notifications