बेटी राबिया को लेकर पहली बार एयरपोर्ट पर दिखाई दी स्वरा भास्कर, फहाद अहमद ने खास तरीके में किया वेलकम

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों फिल्मों से बहुत दूर अपनी पर्सनल लाइफ एजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर स्वरा अपनी बेटी राबिया और अपने पति फहाद अहमद के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह पहली बार अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दी। ऐसे में एक्ट्रेस के पति फहाद भी अपनी पत्नी और बेटी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर खास अंदाज में पहुंचे।

पहली बार बेटी के साथ एयरपोर्ट पहुंची स्वरा-

दरअसल बात ऐसी है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तीन महीने की बेटी संग अकेले ट्रेवल किया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस पहली बार बेटी राबिया संग ट्रेलर करती नजर आई।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, नन्ही राबिया को उसकी पहली उड़ान पर ले जाना इससे मुझे @fahadzirarahmad की कीमत का और भी अधिक एहसास हुआ। इसके बिना कभी यात्रा नहीं करने वाले अद्भुत #nunacudl के लिए @nuna_india को धन्यवाद।

इस वीडियो में देख सकते हैं स्वरा बेटी को लिए पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही है, जिसके बाद वह अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचती है और वहां उन्हें पति फहाद अहमद उनको पिक करने आते है। इस दौरान फहाद वाइफ को लेटर और फूलों का गुलदस्ता देते हैं।

ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। और कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। जाहिर है कि पिछले काफी वक्त से स्वरा भास्कर अपने परिवार संग काफी एजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को अपडेट दे रही हैं।

स्वरा भास्कर का फिल्मी करियर-

स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। उन्होंने अपना करियर 2009 में शुरू किया और तब से कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'गुजारिश', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्में शामिल हैं। स्वरा अपने करियर में अच्छा परफॉर्म किया है। परंतु बहुत लंबे वक्त से स्वरा फिल्मी दुनिया से दूर हैं फैंस एक्ट्रेस को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: swara bhaskar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X