यौन शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह को मिली बेल पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सरकार पर निकाला गुस्सा

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही वेबाक और बिंदास अंदाज में अपनी राय रखती है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण केस में बेल मिलने पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी बात रखी है।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।

वहीं मंगलवार को बृजभूषण शरण सिंह की कोर्ट में पेशी हुई। मगर कुछ देर की सुनवाई के बाद ही अदालत ने मामले को 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया और तब तक के लिए बृजभूषण सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट दोनों आरोपियों को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी। गुरुवार को मामले पर रेगुलर बेल पर सुनवाई होगी।

तो वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की कोर्ट से राहत मिलने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भड़क गई और सोशल मीडिया के जारिए से उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।

स्वरा भास्कर ने बृजभूषण सिंह को राहत मिलने पर इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खबर शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "एक्टिविस्ट, टीचर्स, स्टूडेंट और राजनैतिक मतभेद रखने वालों को जमानत नहीं मिलती, लेकिन यौन शोषण करने वाले और दरिंदों को नए इंडिया में खुली छूट है।

इस बात से कोई भी अंजान नहीं कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार है जो कि अपनी बात बिना डरे सबके सामने रखते हैं इसमें कंगना रनौत के अलावा स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री का नाम सामने आता है। बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर अलग अलग मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X