स्वरा भास्कर ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, कहा- ऐसा कसाब मामले में भी नहीं हुआ, शर्म आनी चाहिए
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स से जुड़ा मामला तेज होता जा रहा है। रिया चक्रवर्ती के एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू को भी लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया में रिया चक्रवर्ती काफी ट्रोल हो रही हैं। ड्रग्स का मामला आने के बाद अब रिया की गिरफ्तारी की मांग भी तेज हो चुकी है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने भी रिया पर बेटे को जहर देने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। इस पूरे मामले पर स्वरा भास्कर ने अपनी राय रखी है।

रिया चक्रवर्ती के मामले को लेकर स्वरा भास्कर पहले ही मीडिया ट्रायल को गलत करार दे चुकी हैं। एक बार फिर से स्वरा ने मीडिया ट्रायल पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी तुलना कसाब से की है।


Click it and Unblock the Notifications