शीर खुरमा में रोमांस करती दिखेंगी दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर, बेहद सशक्त फिल्म
सेक्शन 377 के बाद बॉलीवुड में Lgbtq समुदाय पर कहानियां खुलकर सामने आ रही हैं। खबर है कि शीर खुरमा नाम की एक फिल्म में दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर रोमांटिक पार्टनर की भूमिका निभाएंगी। फिल्म एक queer की कहानी है जो खुद को समझना चाहती है, खोजना चाहती है। फिल्म में सुरेखा सिकरी भी एक मज़बूत किरदार निभाते दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता दोनों ही काफी समय से परदे से दूर हैं। और अब दोनों एक साथ जब एक ही फिल्म में दिखाई देंगी तो हंगामा होना तय है। फिल्म के डायरेक्टर हैं फराज़ आरिफ अंसारी और जल्दी ही फिल्म फ्लोर पर जाएगी और इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
फिल्म शीर-खुरमा एक ऐसी महिला की कहानी है जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है।कास्ट और फिल्म के बारे में बात करते हुए फराज़ ने अमर उजाला को बताया, ''दिव्या और स्वरा इंडस्ट्री के दो प्रतिष्ठित नाम हैं जो LGBTQIA के समुदाय के मजबूत सहयोगी भी हैं, उन्हें इस किरदार के लिए चुनना मेरे लिए आसान फैसला रहा। दरअसल, जब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया तब मेरे दिमाग में दिव्या पहले से ही अपना किरदार निभाते दिख रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











