#Shock: पहले सलमान निकले...फिर शाहरूख और अब अक्षय कुमार को NO!

हाल ही में गपशप गली में खबर थी कि अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में स्वरा भास्कर फाइनल हो चुकी है और अब खुद स्वरा भास्कर ने इस रोल के बारे में कुछ बताया है।

कहते हैं कभी कभी कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है और स्वरा भास्कर ने ठीक वैसा ही किया है। दरअसल, हाल ही में गपशप गली में खबरें थीं कि स्वरा भास्कर अक्षय कुमार की गोल्ड की हीरोइन होंगी।

लेकिन अब स्वरा भास्कर ने साफ किया कि उन्हें गोल्ड की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी लेकिन वो ये रोल नहीं करना चाहती हैं। और इसलिए उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है पर वो जानती हैं कि अक्षय कुमार इस फिल्म से धमाका कर देंगे।

swara-bhaskar-admits-rejecting-akshay-kumar-s-gold

वैसे ये पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर के हाथ से कुछ इतना बड़ा निकला हो। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि सुलतान के लीड रोल के लिए उन्होंने खुद आदित्य चोपड़ा को मेसेज किया था। पर आदित्य चोपड़ा का जवाब ज़्यादा दिलचस्प था। पढ़िए ये पूरा किस्सा यहां।

वहीं इसके बाद आनंद एल राय के जन्मदिन की पार्टी में उन्हें शाहरूख खान की मां का रोल ऑफर किया और उन्होंने साफ कहा कि वो शाहरूख से रोमांस करना चाहती हैं ऐसे में उनकी मां कैसे बन सकती हैं।

अब स्वरा ने अक्षय कुमार की गोल्ड रिजेक्ट कर दी है। पर इतने बड़े स्टार प्रोजेक्ट्स छोड़ने के बाद भी स्वरा अपना अलग मुकाम बना चुकी हैं।

मिलिए बॉलीवुड की ऐसी ही 10 शानदार हीरोइनों से जो अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X