Exclusive: सन्नी नहीं एकता को भी बैन करो
पोर्न स्टार सन्नी लियोन के खिलाफ जहां मुंबई में शिवसैनिक विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वाराणसी की महिला जागृति शिविर ने भी सन्नी लियोन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सन्नी की फिल्म को बनारस के सिनेमाघरों में प्रतिंबधित करने की मांग करने वाली महिला जागृति शिविर का कहना है कि केवल सन्नी लियोन ही नहीं बल्कि एकता कपूर को भी प्रतिबंधित कर देना जाईये क्योंकि उन्हीं जैसे लोगों की वजह से सन्नी लियोन जैसी पोर्न स्टारों को काम मिलता है।
अगर एकता जैसे लोग सन्नी जैसी हिरोईनों को मौका ना दें तो यह लोग अश्लील काम कर ही नहीं पायेंगे। एकता ने विद्या बालन जैसी परिपक्क अभिनेत्री के साथ द डर्टी पिक्चर बनायी थी जो कि बेहद अश्लील थी। इसलिए सन्नी को ही नहीं एकता कपूर को भी बैन कर देना चाहिए।
मालूम हो कि पोर्न स्टार सन्नी लियोन एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमस 2 की शूंटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि एकता कपूर की इस फिल्म में सन्नी एक बॉलीवुड अदाकारा का रोल प्ले कर रही हैं जो कि एक एमएमएस के कारण बदनाम हो जाती है और जिसके कारण उसकी जिंदगी तबाह हो जाती है। फि्ल्म रागिनी एमएमएस का सीक्वेल है इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्ट 2 भी किसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी।
सन्नी लियोन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी है। इस फिल्म के बाद सन्नी लियोन एक एक्शन फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। सन्नी लियोन ने उम्मीद जतायी है कि फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लोग जरूर पसंद करेंगे।

Click it and Unblock the Notifications
