सनी देओल की बड़े पर्दे पर वापसी
मुंबई। अभिनेता सनी देओल फिल्म 'फॉक्स' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस बार वह अपने पुराने ऐक्शन हीरो वाले लुक में नहीं बल्कि अलग रुप में दिखेंगे यह कहना है फिल्म का निर्देशन कर रहे दीपक तिजोरी का ।
तिजोरी ने बताया, "यह ऐक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक थ्रिलर है। इसमें सनी देओल अलग रूप में नजर आएंगे और उनके साथ अर्जुन रामपाल भी दिखेंगे। यह फिल्म मनोरंजक होगी और इसकी कहानी भी हटकर है।"
गौरतलब है कि 'फॉक्स' की शूटिंग गोवा और मुंबई में की गई है। इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अभिनेता ऐक्शन हीरो दीपक तिजोरी फिल्म फिल्म फॉक्स सनी देओल bollywood deepak tijori fox heroes kaafila sunny deol


Click it and Unblock the Notifications