कैंसर की बीमारी में इरफान का जज्बा, पत्नी सुतापा ने दिखाया अनदेखा VIDEO- वो उस वक्त ठीक नहीं थे
इरफान खान के निधन को एक साल का वक्त हो गया है। लेकिन कई बार फैंस तो कई बार परिवार की तरफ से इरफान की अनदेखी वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इस बार भी इरफान खान का एक पुराना वीडियो सामने आया है जो कि उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने एक्टर की याद मैं फैंस के लिए शेयर किया है।
सुतापा सिकदर ने अपने दिवगंत पति इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। सुतापा सिकदर इस वीडियो में इरफान को गुपचुप तरीके से भी कैद करती हैं। ये वो वक्त था, जब इरफान खान अपनी कैंसर की बीमारी से भी जूझ रहे थे।

सुतापा सिकदर के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इरफान खान अपनी टीम के साथ वैनिटी वैन में बैठे हुए हैं। वह अपनी टीम के सदस्यों को कार्ड खेलते हुए देख रहे हैं।

कितना मीठा गाना है इरफान?
इरफान खान के इस वीडियो में पीछे एक सांग बज रहा है। वो गाना है उड़े जब-जब जुल्फें तेरी। सुतापा कहती हैं कि कितना मीठा गाना है न इरफान? इस पर इरफान मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अब और मीठा हो जाएगा।

सुतापा ने वीडियो के साथ लिखा
इस वीडियो को सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये वीडियो तीन साल पहले का है। जब इरफान की टीम लंदन में शूटिंग कर रही थी।

सुतापा ने लिखा वो उस वक्त ठीक नहीं थे
सुतापा बताती हैं कि वो इस दिन बिल्कुल ठीक नहीं थे। लेकिन कोई उन्हें देखकर ऐसा कह ही नहीं सकता है कि वो ठीक नहीं थे।

कार्ड खेलना अच्छा नहीं लगता था इरफान को
सुतापा ने बताया कि इरफान को कार्ड खेलना अच्छा नहीं लगता था। लेकिन वो किताब पढ़ रहे हैं और मेकअप वैन में हमें कार्ड खेलते हुए देख रहे थे। आपकी बहुत याद आती है।
गौरतलब है कि इरफान का साल 2020 में 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। वह दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च 2020 को रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











