..................... Sussanne Roshan happy without Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

रितिक से अलग होने के बाद क्या खुश हैं सुजैन!

रितिक रौशन और सुजैन रौशन दोनों के तलाक की खबर ने मीडिया को काफी हैरान किया। रितिक-सुजैन के परिवार वालों के भी दुखी होने की बात मीडिया को सुनाई पड़ी है। रितिक रौशन ने जहां एक ओर मीडिया से ये अपील की है कि उनके इस पारिवार मामले को पारिवारिक ही रहनें दें और उन्हें शांति से रहने दें वहीं दूसरी और सुजैन रौशन मीडिया के सामने अपने नये स्टोर का उद्घाटन करने के बाहने बुलाकर इस मामले को और भी ज्यादा हाइप करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा मानना है कि सुजैन ये दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि उन्हें इस 17 साल पुराने रिश्ते के टूट जाने का बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। और वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

रितिक रौशन और सुजैन रौशन के अलग होने की खबर सुनकर रितिक और सुजैन के फैंस भी काफी दुखी हो गये थे। सभी के लिए रौशन फैमिली एक बहुत ही खुशियों भरी और मिल जुलकर रहने वाली फैमिली थी। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि सुजैन और रितिक एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। लेकिन अचानक से आई इस तलाक की खबर ने उन्हें काफी दुखी कर दिया। तलाक की खबर पिछले हफ्ते ही आई और तीन दिनों बाद ही सुजैन ने अपने नये स्टोर के लॉंच का इनवाइट मीडिया को भेजा। सुजैन के साथ इस स्टोर की पार्टनर सलमान खान की भाभी और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी हैं। स्टोर लॉंच के दौरान सुजैन रौशन काफी खुश और मस्ती के मूड में नज़र आईं।

सुजैन के इस स्टोर के लॉंच का हिस्सा बनने के लिए इवेंट में अर्जुन रामपाल, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, सोहेल खान भी मौजूद थे। सुजैन ने इसी इवेंट के दौरान मीडिया से कहा रितिक के साथ मेरे सेपरेशन की कोई बड़ी वजह नहीं है। सिर्फ परिस्थितियां ऐसी थीं कि हम अलग हो गये। लेकिन इसके लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराना गलत है।" कुल मिलाकर सुजैन के पास भी कोई वजह नहीं है अपने और रितिक के तलाक को वाजिब बताने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X