सुजैन कह रही हैं फॉलो योर ड्रीम्स, ये सपने रितिक के नहीं तो किसके!

फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों की परिभाषा ही कुछ अलग है। यहां पर इमोशन्स से नहीं बल्कि टैटू से रिश्तों की गहराई मापी जाती है। रितिक रौशन और सुजैन रौशन का रिश्ता भी अब इसी स्थित पर आ गया है जहां पर उनके रिश्ते को उनके एक जैसै टैटू से मापा जा रहा है। खबर है कि रितिक रौशन से अलग होने के बाद सुजैन रौशन ने अपने हाथों पर बने टैटू के साथ थोड़ी सी छेड़खानी की है और उस टैटू के आगे भी एक टैटू बनवाया है। अब सुजैन रौशन के हाथों में बने टैटू पर लिखा है फॉलो योर ड्रीम्स (अपने सपनों का पीछा करो। इस टैटू की खबर हाल ही में तब आई जब सुजैन रौशन एक पार्टी के दौरान अपने एक खास दोस्त के साथ नज़र आईं। अपनी कार में बैठते हुए सुजैन रौशन के हाथों का टैटू कैमरों की नज़र में आ गया और बस लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि सुजैन रौशन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का पूरा प्रयास कर रही हैं।

दूसरी तरफ कुछ ही दिनों पहले ये खबर आई थी कि रितिक रौशन और सुजैन रौशन के पिता एक दूसरे से मिलकर इनकी शादी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सिर्फ इनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि रितिक रौशन के दोस्त सलमान खान भी इस शादी को बचाने के लिए कोशिश करते देखे गये। लेकिन सुजैन रौशन को देखने से तो ऐसा ही लगता है कि शायद इस रिश्ते के टूटने के बाद सुजैन काफी सैटल हो गयी हैं और वो खुश भी हैं। उन्हें रितिक से अलग होने का बिल्कुल भी दुख नहीं है। वैसे आपको बता दें कि रितिक रौशन द्वारा अपने तलाक के स्टेटमेंट देने के कुछ ही दिनों बाद सुजैन रौशन ने मुंबई के बांद्रा में अपना एक स्टोर लॉंच किया। जिसमें सलमान खान की बहन भी पार्टनर हैं। उस लॉंच के दौरान सुजैन रौशन को अपने दोस्त अर्जुन रामपाल का साइड लेते देखा गया, क्योंकि सुजैन और रितिक के तलाक के पीछे सुजैन का अर्जुन रामपाल के साथ अफेयर बताया जा रहा था।

अब सुजैन के हाथों में बने नये टैटू को देखकर भी लोगों को कुछ कुछ अंदाजा हो रहा है कि सुजैन और रितिक के रास्ते इतने अलग हो गये हैं कि शायद अब दोबारा इन्हें एक ही रास्ते पर लाना बहुत ही मुस्किल होगा। वैसे ये टैटू द्वारा रिश्तों को परिभाषित करना बहुत फनी सा लगता है। इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के टैटू से उनके गहरे प्यार का अंदाजा लगाया गया था और जब इनका ब्रेक अप हुआ तो उसके बाद दीपिका ने उस टैटू के आस पास कुछ डिजाइन बनाकर उस टैटू को कुछ अलग ही बनाने की कोशिश की। खैर सच तो ये है कि इस मॉर्डन जमाने में टैूट ही प्यार का प्रतीक हो गये हैं। फिर चाहे वो किसी के भी नाम का हो, पेरेंट्स के नाम का या ब्वॉयफ्रैंड के नाम का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X