सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड के लिए किया ऐसा रोमांटिक पोस्ट, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके ऋतिक रोशन!

sussanne khan, hrithik roshan

Hrithik Roshan Sussanne Khan- भले ही सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान अलग हो चुके हैं लेकिन किसी ना किसी कारण दोनों को लेकर चर्चा होती रहती है। इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। काफी कम होता कि आप अपने एक्स को अपने प्रजेंट बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ अच्छा रिश्ता साझा करते देखते होंगे। लेकिन इस वक्त जो सामने आ रहा है उससे ऋतिक रोशन की काफी तारीफ हो रही है।

दरअसल सुजैन खान ने एक पोस्ट किया था जिसमें वो रोमांटिक अंदाज में अपने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन पर विश कर रहीं थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अर्सलान गोनी की.. जिनके लिए ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने पोस्ट किया था।

उन्होने लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे माय लव... आप सबसे अविश्वसनीय इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं.. आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं.. मैं जो कुछ भी करती हूं.. आप मेरे प्यार की परिभाषा हैं.. यहां से समय के अंत तक.. और आगे... हम इस जीवन को बनाने वाले हैं...''

 ऋतिक रोशन ने रिएक्ट करते हुए सभी को चौंका दिया

ऋतिक रोशन ने रिएक्ट करते हुए सभी को चौंका दिया

जैसे ही ये पोस्ट सामने आया इस पर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट करते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होने कमेंट सेक्शन में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे अर्सलान गोनी।'' इसके अलावा उन्होने हार्ट इमोजी भी छोड़ी थी।

सबा आजाद ने भी सुजैन के इस पोस्ट पर कमेंट किया

सबा आजाद ने भी सुजैन के इस पोस्ट पर कमेंट किया

यही नहीं, ऋतिक के अलावा उनकी प्रजेंट गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी सुजैन के इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे अर्सलान गोनी।''

फनी कमेंट्स

फनी कमेंट्स

इसके बाद यूजर्स इसपर काफी कमेंट्स कर रहे हैं और कई फनी कमेंट्स ऋतिक रोशन के कमेंट के नीचे भी आपको मिल जाएंगे।

अर्सलान को डेट कर रहीं हैं

अर्सलान को डेट कर रहीं हैं

बता दें कि सुजैन खान काफी समय से अर्सलान को डेट कर रहीं हैं और इसको लेकर उन्होने काफी पहले खुलासा कर दिया था। जबकि ऋतिक रोशन कुछ समय पहले से ही सबा आजाद के साथ हर जगह नजर आ रहे हैँ।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

हालांकि ये चारों लोग एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में कब बंधेगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X