आज भी चोरी छिपे एक्स पति ऋतिक रोशन से बात करती हैं सुजैन, बॉयफ्रेंड ने खींचा फोन, उतर गया हसीना का चेहरा

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन अधिक फिल्मों में तो नजर नहीं आते, लेकिन वह सोशल मीडिया पर आए दिनों छाए रहते हैं। कभी वह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आते हैं तो कभी वह फैमिली फंक्शन में मशरूफ दिखते हैं इतना ही नहीं कभी-कभी तो वह अपनी एक्स वाइफ और अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर भी जाते हैं। बता दें कि सुजैन खान अर्सलान गोनी को लंबे समय से डेट कर रही हैं। वहीं सुजैन और ऋतिक की बात करें तो सुजैन ने ऋतिक से साल 2000 में शादी की थी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।

Sussanne khan

सालों पहले हो चुका है सुजैन-ऋतिक का तलाक

भले ही दोनों को अलग हुए सालों बीत चुके हों, लेकिन आज भी दोनों की दोस्ती कायम है। आज भी सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर में होने वाले हर एक छोटे फंक्शन का हिस्सा बनती हैं। दोनों जब भी पब्लिक एरिया में नजर आते हैं तब-तब लोग दोनों को देखकर कहते हैं कि क्या सच में दोनों का तलाक हुआ है ? बता दें कि आज भी दोनों का बॉन्ड बहुत अच्छा है।

आज भी सुजैन करती हैं ऋतिक से बात

हाल ही में सुजैन खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से निकलते ही सुजैन खान सीधे ऋतिक रोशन से वीडियो कॉल करने लगती हैं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी नजर आते हैं, लेकिन वह फिर भी फोन छिपाकर ऋतिक से बात करती हैं। अर्सलान जैसे ही देखते हैं वह सुजैन का फोन थोड़ी नाराजगी में खींचते हैं और पैपराजी को दिखाते हैं कि आज भी सुजैन और ऋतिक बात करते हैं, लेकिन इसके बाद अर्सलान और सुजैन हंसने लगते हैं। दोनों के इस वीडियो को देख फिलहाल तो फैन्स हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स का जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: sussanne khan hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X