क्या गिरफ्तार हुईं थीं ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान? सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई
कोरोना काल के दौरान नियमों का उल्लंघन आपको काफी ज्यादा मुसीबत में डाल सकता है। इस समय एक खबर मुंबई से सामने आ रही है जहां पर रात को लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में एक खबर आई थी एक क्लब पार्टी करते हुए सुपरस्टार ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान को गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग इसपर प्रतिक्रिया देने लगे थे और काफी चर्चा में ये खबर रही।
अब खबर है कि सुजैन खान ने इस बात पर अपना जवाब दिया है और गिरफ्तारी पर बात कही है। उन्होने सफाई देते हुए कहा है कि उनको गिरफ्तार बिल्कुल नही किया गया है और ये सारी बातें सरासर गलत हैं।

उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है... 'उस रात मैं अपने दोस्त जन्मदिन पर गई थी और हम डिनर पर थे। मैं वहां अकेले नही थी बल्कि कई और मित्र थे।
हम वहीं पर थे कि रात को करीब ढाई बजे अथॉरिटीज ने क्लब में एंट्री की थी और मैनेजमेंट से उनकी बातचीत चल रही थी। उनके बीच में कुछ बातें चल रहीं थी। इसके बाद उन्होने वहां पर मौजूद सभी गेस्ट को 3 घंटे इंतजार करने के लिए कहा था। लेकिन सुबह करीब 6 बजे हम सभी को उन्होने जाने दिया था।
Recommended Video
लेकिन जो जानकारी और खबरें मीडिया में चल रही हैं कि गिरफ्तारी हुई है वो पूरी तरह से गलत और बेबुनिया है।' सुजैन खान के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications