निजामुद्दीन मरकज घटना पर फराह खान बोलीं, धर्म के आड़ में मत करो गैर जिम्मेदार हरकत
कोरोना वायरस के कहर के बीच दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुई घटना पर सुजैन खान की बहन व जूलरी डिजाइनर फराह खान अली का ट्वीट सामने आया है। फराह खान का ये रिएक्शन ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा निजामुद्दीन मरकज घटना पर ऋषि कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
दरअसल 8 से 10 मार्च तक तबलीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग उमड़े और यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित 100 से भी ज्यादा लोग पाए गए हैं। इसे लेकर फराह खान ने ऐसे लोगों को लताड़ लगाई जो धर्म के नाम पर गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications