सुजैन खान की बहन फराह खान के घर कोरोना पॉजिटिव केस- क्वारंटाइन में पूरा परिवार
सुजैन खान की बहन फराह खान अली के घर में काम करने वाले स्टॉफ मेंम्बर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी वजह से फराह का पूरा परिवार इस वक्त क्वारंटाइन में है। फराह खान अली ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और कहा कि उस कर्मचारी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने अपने अन्य स्टाफ मेंबर्स को क्वारंटाइन फैसिलिटी मुहैया कराई है। बता दें, सुजैन खान इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ रह रही हैं ताकि अपने दोनों बेटों का ख्याल रख सकें।
फराह ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा- "कोविड की खबरें वायरस से भी ज्यादा तेजी से फैलती हैं। मेरा एक इन-हाउस स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और इसीलिए मैं उसे एक फैसिलिटी में शिफ्ट कर रही हूं। घर पर भी सभी ने टेस्टिंग कराई है और अब क्वारंटाइन में रहेंगे। सुरक्षित और सशक्त रहें। ये वक्त भी बीत जाएगा।"

वहीं, अगले ट्विट में उन्होंने बीएमसी और डॉक्टर्स की तारीफ करते हुए लिखा- "कहना पड़ेगा कि बीएमसी और मुंबई में उनके डॉक्टर कोविड के मरीजों के साथ बहुत अच्छे तरीके से डील कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने इस स्थिति को संभाला और मेरे स्टाफ को लेकर उसे फैसिलिटी तक पहुंचाया वो तत्काल और समय पर था। उन्होंने विनम्रता और इंसानियत दिखाकर उसके साथ आदरपूर्वक बर्ताव किया। बेहतरीन आदित्य ठाकरे.."
कोरोना वायरस ऐसी महामारी है, जिससे कोई नहीं बच पा रहा है। आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक इसके चपेट में हैं। विश्व भर में 2,000,065 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जबकि 126,754 लोगों की मौत हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications