सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने लिया पति से अलग होने का फैसला, कहा- ‘हमारा रिश्ता बदल गया है’

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन फराह खान अली पति से अलग हो रही हैं। संजय खान की बड़ी बेटी फराह ने सोशल मीडिया पर सेपरेशन के बारे में पोस्ट डाला और पति अकील से अलग होने के बारे में बताया। बता दें दोनों की शादी को 22 साल हो गए हैं। फराह ने डीजे अकील के साथ फरवरी 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं एक अजान और बेटी फिजा।

इंस्टाग्राम पर सेपरेशन पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए सुजैन की बहन फराह ने बताया कि दोनों के रिलेशनशिप स्टेटस को कपल से सिर्फ दोस्त हुए 9 साल हो चुके हैं। अब हम दोनों खुशी से अलग हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये निर्णय दोनों ने मिलकर लिया है। दोनों की आपसी सहमति है और खुशी खुशी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। फराह की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने रिएक्ट किया है।

अच्छे दोस्त रहेंगे

अच्छे दोस्त रहेंगे

इस पोस्ट में फराह लिखती हैं कि मैं और अकील हमेशा एक-दूसरे के अच्छे दोस्त और बच्चों के लिए अच्छे पैरेंट्स रहेंगे। हमें यह स्वीकार करना होगा कि हम अब और एक कपल के तौर पर साथ नहीं रह सकते हैं। हमने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है। फराह आगे लिखती हैं कि हम दोनों एक दूसरे के दुश्मन नहीं है और हमेश एक दूसरे के लिए खड़े रहेंगे।

हमारा परिवार बना रहेगा

हमारा परिवार बना रहेगा

फराह अपनी सेपरेशन पोस्ट में आगे बताती हैं कि अकील पहले की तरह उनके परिवार का हिस्सा रहेंगे और वह खुद अकील की फैमिली रहेंगी। हमें - अकील और हमारे बच्चों के लिए यह जरूरी है कि हम खुश रहें और हमारा परिवार बना रहे।

फराह और अकील की 1999 में हुई थी शादी

फराह और अकील की 1999 में हुई थी शादी

फराह खान अली ने अकील से साल 1999 में शादी की थी। साल 2002 में दोनों ने फैमली बढ़ाते हुए बेटा अजान को जन्म दिया और इसके बाद साल 2005 में बेटी फिजा को जन्म दिया। अकील बॉलीवुड के सिंगर, डीजे, और कम्पोजार हैं। अकील के गाने 'गल बण गई' और 'फना फॉर यू' काफी फेमस हुए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X