बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट को लेकर बोलीं सुजैन खान- कहा, 'ये मेरे समझ से परे है'
सभी को पता है कि किस तरह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त मुश्किल में है और बॉलीवुड की लगातार कई फिल्में रिलीज के बाद से फ्लॉप हो चुकीं हैं। हालिया रिलीज लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई है और इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी नहीं मिल रहे हैं। लेकिन इस वक्त ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान का भी एक बयान सामने आया है और उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है।
उन्होने कहा कि, ''ये सारी चीजों का इतना आगे आना अच्छा नहीं है क्योंकि ऐसे लोग हैं जो कि काफी मेहनत करते हैं। कई लोगों की मेहनत के बाद अगर आप आसानी से ये बायकॉट की बात करते हैं तो ये समझ से परे है। ये चीजें लगातार होना सही नहीं हैं।''
Recommended Video

सुजैन खान का ये वीडियो instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सुजैन खान की बात करें तो काफी कम ऐसा देखा जाता है कि वो किसी बात पर रिएक्ट करती हैं।
ऋतिक रोशन से उनके ब्रेकअप के बाद वो लगातार चर्चा में रहीं हैं लेकिन कुछ समय से उनके डेटिंग की खबरें भी सामने आ रहीं हैँ। हालांकि सोशल मीडिया पर कई बार वो नजर आती हैं।
बायकॉट की बात करें तो आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी फिल्म या स्टार को लेकर नया ट्रेंड सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications











