..................... Sussanne Khan’s brother Zayed says, my equation with Hrithik Roshan is same - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन के साथ अब भी हैं इनके अच्छे संबंध!

साल 2014 में तमाम न्यूज के बीच ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की खबर ने कई दिलों को दुखाया था। बहरहाल, समय आगे बढ़ चुका है और ऋतिक भी अपनी फिल्मों में बिजी हो चुके हैं। लेकिन आपको बता दें, ऋतिक और सुजैन का तलाक का असर इन दो परिवारों के बीच नहीं पड़ा है। आज भी सुजैन के भाई जायेद खान का ऋतिक के साथ काफी अच्छे संबंध हैं।

Hrithik Roshan

जायेद खान का कहना है कि ऋतिक के साथ उनके संबंध अब भी मधुर हैं और उनके संबंधों पर कोई असर नहीं हुआ है। जायेद ने कहा, ‘मेरे और ऋतिक के संबंधों को कोई प्रभावित नहीं कर सकता। हम बचपन से ही दोस्त हैं और हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बेहद सम्मान है।'

साल 2014 नवंबर में ऋतिक और सुसेन ने तलाक लिया था। हालांकि उसके बाद भी बच्चों के कारण वे लगातार मिलते रहे। दोनों ने 13 दिसंबर, 2013 को ही अपने 13 साल पुराने संबंध को समाप्त करने की घोषणा थी, जिस पर एक नवंबर, 2014 को तलाक की मुहर लग गई। आपको बता दें, ऋतिक-सुजैन की शादी 20 दिसंबर, 2000 को हुई थी। दोनों की स्वीट लव-स्टोरी काफी लोकप्रिय थी।

वहीं, जायेद खान की बात करें तो, जायेद ने कहा कि एक दिन वह भी किसी फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। जायेद के अनुसार, ‘निर्देशन की बात मेरे दिमाग में रही है। मैं भविष्य में फिल्म का निर्देशन करूंगा, लेकिन अभी मैं अभिनय पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X