'वो गोल्ड-डिगर..' सुजैन खान ने तलाक के बाद ऋतिक से लिए थे 400 करोड़? अब बहन फराह ने कही ऐसी बात!
Sussanne Khan 400 crore Alimony: ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को इंडिया का सबसे महंगा तलाक कहा जाता है। खबरें आईं थीं कि इस तलाक के बाद सुपरस्टार ने अपनी एक्स पत्नी को 400 करोड़ रुपए बतौर एलिमनी दिए थे।

इसके बाद सोशल मीडिया पर सुजैन खान को काफी ट्रोल किया गया था और उनको गोल्ड डिगर कहा जा रहा था। अब इस पूरे मामले में सुजैन खान की बहन फराह खान का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है। फराह ने अपनी बहन के तलाक और रकम को लेकर राज खोला है और ये सभी जानना चाहिए।
फराह खान ने खोला बड़ा राज
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को अब तक करीब 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस तलाक ने पूरे इंडस्ट्री को हिला डाला था। 400 करोड़ रुपए लेने को लेकर विक्की लालवानी ने जब फराह से सवाल पूछा तो उनका जवाब हैरान करने वाला था।
फराह ने कहा, 'इस बात को मैं ऑन रिकॉर्ड कर सकती हूं कि 400 करोड़ रुपए की एलिमनी नहीं दी गई थी। आज भी मैं लोगों को सोशल मीडिया पर कहती देखती हूं कि सुजैन खान को 400 करोड़ रुपये दिए गए थे और वो अमीर हो गईं थीं तो तो मेरा दिल बैठ जाता है। ये पूरी तरह से झूठ है और मेरी बहन ने ऋतिक से कुछ भी नहीं लिया।
किसको डेट कर रही हैं सुजैन?
ऋतिक रोशन से तलाक के बाद काफी समय तक सुजैन सिंगल थीं लेकिन इस वक्त वो अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। ऋतिक से सुजैन के बच्चे हैं और अक्सर इसको लेकर उनकी मुलाकात भी होती रहती है। बता दें कि ऋतिक रोशन भी इस वक्त सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि दोनों शादी के बंधन में कब तक बंधेगे। दोनों की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
