..................... sussanne khan posing with boyfriend arslan goni romantic moments video goes viral - Hindi Filmibeat

सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ जमकर दिए पोज, हाथों में हाथ लिए वीडियो हो रहा है Viral

सुजैन खान को अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ बिजनेसमैन बंटी सजदेह की बर्थडे पार्टी में देखा गया। इस पार्टी में पहुंचीं सुजैन खान काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

sussanne khan
Sussanne Khan And Arslan Goni Video: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पिछले काफी समय से अपने नए बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती आती हैं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। एकसाथ दोनों की तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी भी उत्साहित नजर आते हैं। हालांकि दोनों कैमरा देखकर भागते नहीं हैं बल्कि आराम से पोज देते नजर आते हैं। हाल ही में सुजैन खान को अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ बिजनेसमैन बंटी सजदेह की बर्थडे पार्टी में देखा गया। इस पार्टी में पहुंचीं सुजैन खान काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। लोगों ने इस बर्थडे पार्टी में उनके स्टाइल स्टेटमेंट की जमकर तारीफ की है। वहीं अर्सलान हमेशा की तरह पैपराजी को पोज देते हुए मुस्कुराते हुए नजर आए।

बंटी सजदेह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे अर्सलान और सुजैन
आपको बता दें कि बिजनेसमैन बंटी सजदेह ने अपना 46वां बर्थडे बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। उन्होंने मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स नजर आए। इसी पार्टी में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी पहुंचे थे। पैपराजी को पोज देते हुए अर्सलान और सुजैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्सलान गोनी ने ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है जबकि सुजैन खान शॉर्ट चैक स्कर्ट कैरी किया हुआ है। सुजैन और अर्सलान जब पार्टी में पहुंचे तो पैपराजी ने दोनों को पोज के लिए रिक्वेस्ट की। इस पर अर्सलान और सुजैन ने जमकर कैमरे पर पोज दिया। उन दोनों के साथ उनकी एक खास दोस्त भी मौजूद थी। इसके बाद वह सभी लोग पार्टी के लिए अंदर चले गए।

ऋचा और अली के रिसेप्शन में ट्रोल हुई थीं सुजैन
सुजैन खान और अर्सलान गोनी हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल के रिसेप्शन पार्टी में भी मौजूद थे। आपको बता दैं कि ऋचा और अली ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। अली और ऋचा की रिसेप्शन पार्टी में सुजैन खान ने एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हुई थी। रिसेप्शन पार्टी में सुजैन ब्लू कलर के वन-शोल्डर टॉप और प्लीटेड मिनीस्कर्ट में पहुंची थीं। सुजैन का यह अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया था। उनकी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Read more about: sussanne khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X