ऋतिक रोशन ने Ex-wife सुज़ैन को दिया धन्यवाद;कहा, हमारे बच्चे वह कहानी बताएंगे जो हम उनके लिए बनाएंगे
कोरोना वायरस के संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। यानि की कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता। ऐसे मौके पर ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुज़ैन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आज एक पोस्ट शेयर किया है, जो अपने बच्चों के लिए अस्थायी रूप से अपने घर लौट आई हैं ताकि वे इस अनिश्चित समय में अपने माता-पिता में से किसी से दूर न हों।
कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक लागू किया गया है। जहां दुनिया एक साथ इस स्थिति से लड़ रही है, वहीं ऋतिक रोशन और सुज़ैन ने उन माता-पिता के लिए एक बहुत ही प्रेरक मिसाल कायम की है जो अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं।

ऋतिक और सुज़ैन, दोनों मिलकर इस वक्त अपने दोनों बच्चों का ध्यान रख रहे हैं और ऋतिक द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को धन्यवाद देने वाले यह खूबसूरत पोस्ट सभी को अवश्य पढ़ना चाहिए!
View this post on InstagramA post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on


Click it and Unblock the Notifications











