..................... पूर्व पति ऋतिक रोशन को 'गर्लफ्रेंड' के साथ देख सुजैन खान से नहीं हुआ कंट्रोल Sussanne Khan lost her control after Seeing Hrithik Roshan with 'Girlfriend' Saba Azad, says Beautiful! - Hindi Filmibeat

पूर्व पति ऋतिक रोशन को 'गर्लफ्रेंड' के साथ देख सुजैन खान से नहीं हुआ कंट्रोल, कह डाली ये बात?

hrithik roshan, sussanne khan

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बारे में भला कौन नहीं जानता है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था और इस वक्त अलग अलग जीवन जी रहे हैँ। हालांकि बच्चों की वजह से कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

इस वक्त ऋतिक रोशन की एक तस्वीर चर्चा में है सबा आजाद ने साझा की है। इस तस्वीर के सामने आते ही सुजैन खान ने कुछ ऐसा लिखा डाला जो कि चर्चा में है। दरअसल पूर्व पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखकर सुजैन खान ने लिखा था, ''सुंदर तस्वीर।''

जी हां, सुजैन खान को ये तस्वीर काफी सुंदर लगी है और ये सामने आते ही वायरल हो रही है। सबा आजाद ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, ''Que Bueno Buenos Aires.'' अब लोग इस तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''मुस्कुराते रहो चमकते रहो।'' एक का कहना था, ''शानदार जोड़ी है।''

एक ने लिखा, ''पापा के साथ घूम रही हो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। बता दें कि सुजैन खान भी काफी समय से अर्सलान को डेट कर रहीं हैं और इसको लेकर उन्होने काफी पहले खुलासा कर दिया था। जबकि ऋतिक रोशन कुछ समय पहले से ही सबा आजाद के साथ हर जगह नजर आ रहे हैं।

हालांकि ये चारों लोग एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में कब बंधेगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा। दोनों ने भी अपने रिश्ते को शादी से फिलहाल दूर रखने का फैसला लिया है। याद दिला दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 दिसंबर में शादी की। साल 2013 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की।

साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन के एक बेटे का जन्म साल 2006 में हुआ और दूसरे बेटे का जन्म साल 2008 में हुआ। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं।

Read more about: hrithik roshan sussanne khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X