शादी, तलाक फिर दोस्त: लॉकडाउन में सुजैन-ऋतिक साथ, Ex हसबैंड पर कही ये बड़ी बात
लॉकडाउन में सुजैन खान ऋतिक रोशन के साथ ही रह रही हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बताया कि ये एक बेहतरीन समय है कि वह बच्चों के साथ अच्छा समय बिता पा रही हैं। ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद भी दोनों के बीच आज भी बेहतर रिश्ता है। आज भी सुजैन-ऋतिक एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते हैं। बच्चों की अच्छी परवरिश हो, दोनों इस पर ध्यान दे रहे हैं।
हाल में ही वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन व बच्चों को लेकर तमाम बातें सुजैन खान ने की। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में हम कैसे अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वह फिटनेस के साथ साथ सभी के स्वास्थ्य को लेकर भी तमाम एक्टिविटी करते हैं।
वहीं सुजैन ने ये भी बताया कि ऋतिक रोशन ने क्या क्या आइडिया दिया जिसे वह अपने क्वारंटाइन डेज को बेहतर बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











