ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' पर सुज़ैन खान का रिएक्शन- 'अब तक का सबसे बेहतरीन काम'
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इस शुक्रवार रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म बिहार में रहने वाले गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है और ऋतिक की एक्स वाइफ सुज़ैन खान ने फिल्म की काफी तारीफ की है।
सुजैन खान ने लिखा- 'ये आपका अब तक का सबसे अच्छा काम है... प्राउड ऑफ यू।' बता दें, इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने काफी तैयारी की है। उन्होंने आनंद कुमार की चाल ढ़ाल और बिहार में बोली जाने वाली भाषा भी सीखी।

विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि ऋतिक एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का जीत लेंगे।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 10-12 करोड़ तक की ओपनिंग देगी। वहीं, यदि लोगों को कंटेंट पसंद आया तो फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। खास बात है कि फिल्म सोलो रिलीज हो रही है। 2017 जनवरी में आई फिल्म 'काबिल' के बाद ऋतिक सीधे 'सुपर 30' में दिख रहे हैं। लिहाजा, ऋतिक फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications