मां जरीन खान को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूट कर रोए जायद खान, ये वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा सदमा लगा है क्योंकि संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन हो गया। 81 साल की उम्र में जरीन खान ने आखिरी सांस की। बताया जा रहा है कि उम्र की बढ़ती दिक्कतों की वजह से वह अकसर बीमार रहा करती थीं। जरीन खान की निधन की खबर सुनते ही तमाम फिल्मी स्टार एक जुट होकर सुजैन खान के घर पहुंचे।
फूट-फूट कर रोया बेटा
बता दें कि हाल ही में जरीन खान की अंतिम विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जरीन खान का बेटा जायद खान खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। मां के निधन ने जायद और सुजैन को पूरी तरह से तोड़ दिया। वहीं इस इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जायद खान मां का अंतिम संस्कार करते हुए फूट-फूट कर रोते नजर आए। वह बार-बार अपने आंसू पोंछकर मां की अंतिम क्रिया की तैयारी करते दिखे।
अंतिम विदाई में शामिल हुए ये सितारे
वैसे तो जरीन खान के निधन होने के पूरा परिवार ही टूट गया है सुजैन खान तो मां के बेहद करीब थीं। वहीं अचानक मां का चले जाना उनके लिए किसी बडे़ सदमे से कम नहीं है। बता दें कि जरीन खान को श्रद्धांजली देने के लिए जैकी श्रॉफ, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, सीमा सजदेह, ऋतिक रोशन, सबा आजाद समेत तमाम फिल्म स्टार्स नजर आए।
इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रह चुकी हैं जरीन खान
जरीन खान भी फिल्म इंडस्ट्री और फैशन वर्ल्ड का बड़ा नाम रह चुकी हैं। बता दें कि 70 के दशक में उन्होंने मॉडलिंग की थी। इसके अलावा उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का भी काम किया है। बता दें कि जरीन खान फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह तेरे घर के सामने (1963) में देव आनंद के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि जरीन खान नए 'एक फूल दो माली' फिल्म में बतौर कॉश्चयूम डिजाइनर का भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











