न्यू ईयर मानने के लिए निकली सुजैन खान और अर्सलान गोनी, पासपोर्ट भूलने के कारण वापस लौटे घर, हुए ट्रोल

Sussanne khan- Arslan goni: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान आए दिन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ धूमते-फिरते दिख जाती हैं। दोनों के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सुजैन और अर्सलान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ये वीडियो एयरपोर्ट का है।
सुजैन और अर्सलान का एयरपोर्ट वीडियो-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी न्यू ईयर वेकेशन के लिए निकले। शनिवार को दोनों एयरपोर्ट गए लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली क्योंकि सुजैन अपना पासपोर्ट घर भूल गई।
सुजैन खान और अर्सलान गोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने उनके मजे लेना शुरू कर दिया। एक ने कहा, 'इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।' एक यूजर ने लिखा, 'वे सिर्फ मीडिया का अटेंशन चाहते हैं।' एक और ने कहा, 'कहीं जाना भी था या सिर्फ एयरपोर्ट पर फोटो क्लिक कराने आए थे।' एक ने कहा, 'ऋतिक होता तो शक्ल से एंट्री मिल जाती है। अब सुजैन को अफसोस हो रहा होगा।'
इस दौरान सुजैन खान ने डेनिम जींस के साथ क्रॉप टॉप पहना था और स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, अर्सलोन गोनी ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम जींस में दिखाई दिए। सुजैन और अर्सलान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन और अर्सलान का रिश्ता-
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और अर्सलान की रिश्ते की बात करें तो, 2014 में सुजैन खान और ऋतिक रोशन तलाक लेकर अलग हो गए थे। उनके दो बेटे हैं। ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन मॉडल-अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर ही साथ में देखे जाते हैं। वहीं, ऋतिक भी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











